वर्ल्ड चैम्पियन बनते ही रोहित, विराट के बाद अब जडेजा ने भी लिया टी20 क्रिकेट से संन्यास #RavindraJadeja #RohitSharma #ViratKohli #T20WorldCupWin #IndiaWinWorldCup
- ASHOK KUMAR
- 01 Jul, 2024
- 96981
Email:-AKP00199824@gmail.com
Instagram:-@MR_ASHOK.024
ICC T20 विश्व कप 2024 : आखरी ओवर तक चले सांसे रोकने वाले इस मुकाबले में अंततः भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर कर 11 साल के सूखे को ख़त्म कर दिया है। आप को बता दे कि भारत ने अपनी आखरी आईसीसी ट्रॉफी साल 2013 में उठाई थी जहा भारत ने चैंपियन ट्रॉफी के फाइनल में इंग्लैंड को मात दी थी।तो वही टी20 विश्व कप में भारत 17 साल बाद चैम्पियन बना है, साल 2007 में जब टी20 वर्ल्ड कप का आगाज़ किया गया था तब भारत ने एमएस धोनी की कप्तानी में अपना पहला टी20 खिताब जीता था। इसके बाद साल 2014 में भारत फाइनल में प्रवेश करने में सफल रहा परन्तु खिताब हासिल करने में असफल रहा था।
विश्व चैंपियन बनते ही भारत के कई दिग्गज खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। 29 जून को हुए फाइनल मुकाबले में भारत की जीत के बाद विजेता कप्तान रोहित शर्मा, ओर रन मशीन कहे जाने वाले किंग कोहली ने इंटरनेशनल टी20 क्रिकेट को अलविदा कह दिया। तो वही भारत के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने कल यानी 30 जून की दोपहर को X पर पोस्ट कर अपने 15 साल के टी20 करियर को विराम दे दिया।
रोहित शर्मा का हिटमेन वाला सफ़र
Match: 159
Innings: 151
Runs: 4231
Balls faced : 3003
Average: 32.05
Strike Rate: 140.9
Highest Score: 121*
Not outs : 19
50s: 32
100s: 5
6s : 205
4s : 383
BOWLING
Innings : 9
Runs Conceded : 113
Wkts : 1
Best Bowling fingures(Inn) : 1/22
Best Bowling fingures (match) : 1/22
Bowl Avg. : 113.00
Economy : 9.97
Bowling SR : 68.00
4 Wkts houl : 0
5 Wkts houl : 0
10 wkts houl : 0
FIELDING
Catches : 65
Stumpings : 0
रन मशीन कोहली के करियर की शुरुवात और अंत जून में
जिम्बाब्वे के खिलाफ 12 जून 2010 को अपने करियर की शुरुवात करने वाले भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने भारत को दूसरा टी20 विश्व कप दिलाने में सूत्रधार की भूमिका निभाने के बाद टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। कोहली ने 59 गेंद में दो छक्कों और छह चौकों की मदद से 76 रन बनाए और दक्षिण अफ्रीका पर फाइनल में सात रन से मिली जीत में प्लेयर आफ द मैच रहे। पुरस्कार लेने के बाद उन्होंने कहा कि यह उनका आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच था। विराट कोहली का जन्म दिल्ली में 5 नवम्बर 1988 को हुआ था।कोहली ने अपने करियर में 125 T20 मैच खेले, जिसमें 48.69 के औसत और 137.04 के स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। वह इस क्रिकेट फॉर्मेट में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। T20 में 3500 रन बनाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज भी हैं, जिन्होंने सिर्फ 96 पारियों में यह आंकड़ा हासिल किया।
कोहली 35 मैचों में 1292 रनों के साथ T20 विश्व कप में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज के रूप में अपने करियर को समाप्त किया। वह दो अलग-अलग T20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले एकमात्र खिलाड़ी बने हुए हैं। कोहली ने बांग्लादेश में 2014 विश्व कप में 319 रन बनाए और इसके बाद ऑस्ट्रेलिया में 2022 संस्करण में 296 रन बनाए थे। 2014 में उनके द्वारा बनाए गए 319 रन, 106.33 के औसत से, T20 विश्व कप के किसी एक संस्करण में किसी भी बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन हैं।
फाइनल मुकाबले के बाद विराट
‘यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप है। हम इसे जीतना चाहते थे।' उन्होंने कहा, 'एक दिन आपको ऐसा लगता है कि आप रन नहीं बना पा रहे और ऐसा होता है। ईश्वर महान है। यह अभी नहीं तो कभी नहीं वाली स्थिति थी। यह भारत के लिए मेरा आखिरी यह पूछने पर कि क्या वह इस प्रारूप से संन्यास की आधिकारिक घोषणा कर रहे हैं, उन्होंने कहा, 'बिल्कुल। यह कोई राज नहीं था। अगर हम हार भी जाते तो भी मैं ऐसा ही करता। अब अगली पीढी को टी20 क्रिकेट को आगे ले जाना होगा।'
Match: 125
Innings: 117
Runs: 4188
Balls faced : 3056
Average: 48.69
Strike Rate: 137.04
Highest Score: 122*
Not outs : 31
50s: 38
100s: 1
6s : 124
4s : 369
Innings : 13
Runs Conceded : 204
Wkts : 4
Best Bowling fingures(Inn) : 1/13
Best Bowling fingures (match) : 1/13
Bowl Avg. : 51.00
Economy : 8.05
Bowling SR : 38.00
4 Wkts houl : 0
5 Wkts houl : 0
10 wkts houl : 0
FIELDING
Catches : 54
Stumpings : 0
भारत के लिए 6 टी20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा ने टी20 क्रिकेट को कहा अलविदा
Match: 74
Innings: 41
Runs: 515
Balls faced : 405
Average: 21.45
Strike Rate: 127.16
Highest Score: 46*
Not outs : 17
50s: 0
100s: 0
6s : 14
4s : 39
Innings : 71
Runs Conceded : 1612
Wkts : 54
Best Bowling fingures(Inn) : 3/15
Best Bowling fingures (match) : 3/15
Bowl Avg. : 29.85
Economy : 7.13
Bowling SR : 25.10
4 Wkts houl : 0
5 Wkts houl : 0
10 wkts houl : 0
FIELDING
Catches : 28
Stumpings : 0
#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS
नवीनतम PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर
Click for more trending Khabar
Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *