PHED को निजीकरण कर RWSSC में परिवर्तित करने के विरोध में प्रदेशव्यापी आंदोलन #RWSSC_वापस_लो #RWSSC_वापस_लो #PHED #RWSSC
- The Legal LADKI
- 25 Jul, 2024
- 65442
Email:-thelegalladki@gmail.com
Instagram:-@TheLegalLadki
स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के समस्त कार्यों, कार्मिकों एवं पेयजल योजनाओं सहित RWSSC में हस्तांतरित करने की कार्यवाही प्रस्तावित की गयी है, राज्य सरकार के द्वारा किये गये इस निर्णय के विरोध में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी संगठनों द्वारा संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले पूरे राज्य में दिनांक 22.07.2024 से लगातार विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।
Read More - राष्ट्रपति भवन के दरबार हॉल, अशोक हॉल का नाम बदला गया: 'अंग्रेजीकरण के निशान हटाए गए'
राज्य सरकार की उदासीनता के चलते संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा दिनांक 26.07.2024 से सामूहिक अवकाश लेकर जयपुर सहित समस्त जिला स्तर पर राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है, तत्पश्चात दिनांक 28.07.2024 तक सरकार द्वारा सकारात्मक निर्णय नहीं लिया जाता है तो दिनांक 29.07.2024 से जलदाय विभाग के सभी अधिकारी-कर्मचारी जल भवन, जयपुर पर एकत्रित होकर प्रदेशस्तरीय आंदोलन के तहत विधानसभा / मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेगें।