:

इंजीनियरिंग कॉलेज की कैंटीन में स्टूडेंट की थाली में मिला मरा हुआ सांप, #Snake #EngineeringCollege #CollegeCanteen #Plate #KFY #KHABARFORYOU

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



बिहार के एक इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों का दावा है कि उन्हें मिले मेस के खाने में एक मरा हुआ सांप निकला रिपोर्ट्स के अनुसार पिछले हफ्ते खाने में जहर की वजह से कम से कम 10 छात्रों को अस्पताल ले जाना पड़ा खाने में मिले मृत सांप की फोटो अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है वायरल हो रही फोटो में आप देख सकते हैं कि छात्रों को परोसे गए सब्जी में एक छोटा सा मरा हुआ सांप तैर रहा है

Read More - सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर आयोग से शिकायत, इनमें 1 नाम हैरान करने वाला, EVM पर 8 उम्मीदवारो ने जताया है संदेह

थाली में मिला मरा हुआ सांप

इस घटना को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए ऋषि सिंह नाम के एक यूजर ने लिखा, "बिहार के बांका में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज के खाने में एक मृत सांप निकला खाना खाने के तुरंत बाद छात्रों को उल्टी और मिचली आने लगी स्थानीय अधिकारियों के दौरे के बाद भी कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई"

मैनेजमेंट पर स्टूडेंट्स का आरोप

ऋषि सिंह ने आगे लिखा, "कॉलेज मैनेजमेंट इस मामले को दबाने की कोशिश कर रहा है छात्रों का कहना है कि खाने में कीड़े-पतंगे मिलना पहले भी कई बार हो चुका है लेकिन कॉलेज प्रशासन हर बार इस मामले को नजरअंदाज कर देता है" रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉलेज प्रशासन ने खाना सप्लाई करने वाले को बदल दिया है और उन पर जुर्माना भी लगाया है

पहले भी हो चुकी ऐसी घटना

ये कोई पहली घटना नहीं है, 2022 में बिहार के आरा जिले के एक सरकारी स्कूल में भी ऐसा ही हुआ था वहां मिड-डे मील में मृत सांप निकला था, जिसे खाने के बाद 100 से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए थे उस वक्त स्कूल में खाना किसी बाहरी कंपनी से मंगवाया जाता था इससे पहले, बिहार के सीवान जिले में मिड-डे मील में दिए जाने वाले अंडों में कीड़े पाए गए थे स्कूल के अधिकारियों ने बच्चों को चावल, दाल और अंडे परोसे थे

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->