:

आपकी जिंदगी बदल देंगे यह 12 सेल्फ इम्प्रूवमेंट टिप्स Self Improvement Tips For Life In Hindi

top-news
Name:-TEENA SONI
Email:-teenasoni659@gamil.com
Instagram:-@Khabar_for_you


12 Self Improvement Tips For Life In Hindi

आत्म सुधार द्वारा आप अपने जीवन को इस तरह से बेहतर बना देते है जिससे आपको आपके लक्ष्य पर पहुंचना आसान  हो जाता है। सेल्फ इम्प्रूवमेंट आपमें स्लेफ़ कॉन्फिडेंस लाता है। जीवन को देखने के प्रति आपका नजरिया बदल जाता है और आप एक सफल जीवन जीते हैं। तो चलिए सफलता, शांति भरे जीवन की शुरुआत करें।

यहाँ जो  सेल्फ इम्प्रूवमेंट टिप्स दी जा रहीं ही यह आसान है। तो देर किस बात की अभी आपके जीवन को बेहतर बनाने वाले Self Improvement Tips For Life को पढ़ें और अमल करें –

1. खुद से प्यार करो

Self Improvement की यह पहली और सबसे Important Tips है ; ‘खुद से प्यार करो !’ शायद यह कहना आसान है और आपको लगता है कि आप ऐसा करते भी हैं ! पर क्या वास्तव में आप ऐसा करते हैं ? शायद नहीं ! कहीं न कहीं हम अपने आप को कोसते रहते हैं !

आपको यह स्वीकार करना सीखना होगा कि आप कौन हैं और आप वैसे ही सुंदर हैं जैसे आप हैं। आप अपनी इम्पोर्टेंस समझिये ! यदि आप किसी से तुलना करने बैठेंगे तो आप हमेशा असंतुष्ट रहेंगे। और ऐसा करके आप अपने सबसे बड़े दुश्मन बन जाते हैं।

हर कोई अपनी अपनी जगह ख़ास है को अच्छा अकाउंटेंट है तो कोई अच्छा डॉक्टर है। लेकिन वो अच्छा अकाउंटेंट और अच्छा डॉक्टर इसलिए ऐसे हैं क्योंकि वो जानते हैं को वो ऐसे हैं। वो दोनों यदि एक दूसरे से तुलना करेंगे तो क्या वो ऐसे रह पाएंगे। आपको खुद को यह आभास करना होगा की आप कितने ख़ास हैं।

2. व्यायाम और ध्यान 

मैं अपने हर Self Development Related Post पर Exercise (व्यायाम) का Tips जरूर Include करता हूँ। इसका कारण ही कि व्यायाम द्वारा अपनी अपनी शक्ति को बढ़ाते हैं, न सिर्फ शारारिक शक्ति बल्कि मानसिक शक्ति भी।

व्यायाम द्वारा आप आप अपनी शक्ति को बढ़ाते हैं और ध्यान द्वारा आप अपनी फोकस को बढ़ाते हैं। आप को यह बात हमेशा ध्यान में रखनी चाहिए की कोई भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए शारीरिक शक्ति के आलावा मानसिक शक्ति की जरूर भी रहती है। इसलिए योग और ध्यान को जरूर अपनाएं।

3. अपनी आदतें बदलें

दोस्तों आपने पढ़ा होगा, ‘आप अपनी आदतें बदल कर अपना जीवन बदल सकते हैं।’ हर व्यक्ति अपनी आदतों का गुलाम होता है। आप सुबह जल्दी उठ कर अपने लिए समय को बढ़ा सकते हैं जिसमे आप व्यायाम और ध्यान, बुक रीडिंग, नई लर्निंग कर सकते हैं या फिर देर से उठने की आदत से अपनी दिन को छोटा कर सकते हैं। इसी तरह गलत आदते आपको गलत रस्ते पर ले जाती हैं और सही आदते आपको सही रास्ते पर ले जाती हैं।

उन्हीं आदतों को अपनाएं जिससे आपको लगता है कि आपका जीवन बेहतर बनेगा। आप खुद जानते है की धूम्रपान करना कैसी आदत है। अपनी कोई भी बुरी आदत चुने और 21 दिन उससे बचें यानि उस आदत को न करें। यकीन करें 22 वें दिन आपके लिए ऐसा करना बहुत आसान हो जायेगा। यदि आप विफल हो जाते हैं, तो सकारात्मक सोच विकसित करें, समझें कि क्या गलत हुआ, इसके लिए योजना बनाएं, और फिर से प्रयास करें।

4. असफलता को स्वीकार करें

सफल होने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आप असफलता को भी स्वीकार करें। जब आप अपने कंफर्ट ज़ोन से आगे बढ़ते हैं, तो आप अपने को बेहतर बनाने के रूप में बढ़ रहे होते हैं। यह स्वाभाविक है कि आप असफल होंगे।

असफल होने का मतलब यह नहीं है कि आप हार गए। असफल होने का मतलब है की यह प्रयास सफल नहीं हुआ। इस विश्वास को झूठ मत मानो कि विफलता एक बुरी बात है। यह केवल एक बुरी बात है अगर आप इससे कभी नहीं सीखते हैं।

नई चीजों की कोशिश करने के लिए तैयार रहें और इसमें अपना सर्वश्रेष्ठ देने कि कोशिश करें। यदि आप असफल होते हैं, तो उससे सीख लें और कदम आगे बढ़ाएं। उन कारणों पर चिंतन करें जिनसे आप असफल हुए और फिर से प्रयास करें। जैसे-जैसे आप आगे बढ़ रहे हैं, आप एक बेहतर व्यक्ति के रूप में बढ़ रहे हैं।

5. हमेशा सीखते रहें

एक नया कौशल अर्जित करना अपने आप में विश्वास पैदा करता है। जब हम कुछ नया सीखते हैं, तो हम उत्साहित हो जाते हैं और अधिक सीखने के लिए उत्सुक होते हैं। इससे हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है और हम बढ़ते हैं और अधिक सीखना चाहते हैं। यह एक ऐसा चक्र है जो खुद को ईंधन देता है।

हमें हमेशा नया सीखते रहना चाहिए। सफलता के लिए यह अनिवार्य है। जब हम सीखना बंद कर देते हैं तो हम वहीँ रुक जाते हैं। हमेशा कुछ न कुछ नया सीखते रहो, इससे दिमाग कभी बूढ़ा नहीं होता है, उस पर उम्र का प्रभाव नहीं पड़ता है, और न ही स्मृति-भ्रम उत्पन्न होती हैं. कभी भी यह नहीं सोचना चाहिए कि अब सीखने की उम्र नहीं है। हमेशा सीखते रहिये। एक बेहतर जीवन के लिए सीखना बहुत जरूरी है।

कई बार ऐसा होता है की हम कुछ सीखना तो चाहते हैं पर हमेशा टालते रहते हैं। इसका तरीका है की आप चीजों की एक छोटी सूची लिखें और फिर उन नए कौशल सीखने पर काम करना शुरू करें।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->