:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

अमेरिका में सुअर की किडनी लगवाने वाले सख्स की 2 महीने बाद मौत। #USA #Kidneys #KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEW

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



आनुवंशिक रूप से संशोधित सुअर की किडनी प्रतिरोपित कराने वाले पहले व्यक्ति की इस प्रक्रिया से गुजरने के लगभग दो महीने बाद मौत हो गई है। मृतक के पकिजनों और  अस्पताल की ओर से यह जानकारी दी गई है। रिचर्ड रिक स्लेमैन (62) नाम के व्यक्ति की मार्च में 'मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल' में किडनी प्रतिरोपित की गई थी। उस समय चिकित्सकों ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि किडनी कम से कम दो साल तक ठीक रहेगी।

Read More - आशिक नही हैवान, प्रेमी ने की चाकू से प्रेमिका की हत्या, एक और नेहा कांड से कांपा कर्नाटक

खराब हो गयी थी किडनी

रिचर्ड काफी समय से डायबिटीज की चपेट में थे जिससे उनकी किडनी खराब हो गई थी। करीब सात साल तक डायलीसिस पर रहने के बाद साल 2018 में मैसाचुसेट्स जनरल हॉस्पिटल में उन्हें एक इंसान की किडनी ट्रांसप्लांट की गई थी लेकिन 5 साल के भीतर ही वह फेल हो गई। इसके बाद उन्हें सुअर की किडनी लगाई गई थी।

लगाने से पहले किडनी को विकसित किया गया

रिचर्ड को जिस सुअर की किडनी लगाई गई थी उसे मेसाच्यूसेट्स के ईजेनेसिस ऑफ कैंब्रिज सेंटर में विकसित किया गया था। डॉक्टरों ने सुअर से उस जीन को निकाल दिया था, जिससे इंसान को खतरा हो सकता था, साथ ही कुछ इंसानी जीन को भी इसमें जोड़ा गया था, जिससे इसकी क्षमता में इजाफा हुआ। ईजेनेसिस कंपनी ने सुअर से उन वायरस को भी डिएक्टिव कर दिया था, जिससे इंसान को इंफेक्शन हो सकता था।

डॉक्टर दुखी हुए

अब शख्स की मौत के बाद किडनी प्रतिरोपण करने वाली टीम ने एक बयान में कहा कि स्लेमैन के निधन से वो बहुत दुखी हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते है। हलांकि, टीम ने यह भी कहा कि उनके पास ऐसा कोई संकेत नहीं है कि प्रतिरोपण के कारण उनकी मौत हुई है।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->