:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

सलमान ने किया ईद पर अगली फिल्म "सिकंदर" का एलान #salman #Eid # Sikandar #NewMovie #KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #KFYENTERTAINMENT

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



गुरुवार को ईद के मौके पर बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने ए.आर. मुरुगादोस द्वारा निर्देशित अपनी अगली फिल्म ‘सिकंदर’ (Film Sikander) की घोषणा कर दी। फिल्म की घोषणा के साथ-साथ एक्टर ने रिलीज डेट की घोषणा भी कर दी है। यह फिल्म ईद 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। Salman Khan Film Sikander


Read More - "लौट आया हैं पुष्पराज",


ट्वीट कर दिखाई झलक

सलमान ने ट्विटर पर एक झलक शेयर की है, जिसमें सिकंदर के रूप में सलमान खान को देखा जा सकता है। फिल्म साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रस्तुत की गई है। सलमान ने कैप्शन दिया: “इस ईद ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को देखो और अगली ईद सिकंदर से आकर मिलो… आप सभी को ईद मुबारक।

ए.आर. मुरुगादोस के साथ सलमान

यह पहली बार नहीं है जब सलमान ए.आर. मुरुगादोस के साथ काम कर रहे हैं। दोनों ने पहले ‘जय हो’ में साथ काम किया था। मुरुगादोस ‘कथ्थी’, ‘धीना’ और ‘स्टालिन’ जैसी कई अन्य फिल्मों में काम कर चुके हैं। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 2008 में आमिर खान (Aamir Khan) अभिनीत ‘गजनी’ थी, जो इसी नाम की उनकी तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक थी।

उन्होंने विजय अभिनीत एक्शन थ्रिलर ‘थुप्पकी’ का निर्देशन किया। उनके खाते में कई अन्य फिल्में हैं, जिनमें अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की ‘हॉलीडे: ए सोल्जर इज नेवर ऑफ ड्यूटी’ और विजय-स्टारर ‘सरकार’ शामिल हैं।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #AprilFoolsDay

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->