:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

कंगना रनौत थप्पड़काण्ड पर अन्नू कपूर का बयान, कंगना ने भी किया पलटवार #AnnuKapoor #KanganaRanaut #KFY #KHABARFORYOU

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



बॉलीवुड अभिनेता अन्नू कपूर अपनी फिल्म 'हमारे बारह' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। एक्टर की यह मूवी लंबे विवादों के बाद आखिरकार शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म रिलीज से पहले इसके लिए एक प्रेस कांफ्रेंस रखी गई थी, जिसमें वहां मौजूद लोगों ने मूवी की कास्ट से कई सवाल किए।

Read More - विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने अहमदाबाद से अवैध पिस्टल के साथ दबोचा

इस दौरान अन्नू से कंगना रनौत के थप्पड़ कांड को लेकर भी सवाल किया गया। इसके जवाब में उन्होंने कुछ ऐसा कहा जिसे सुन कर कोई हैरान रह गया। अब इस पर सांसद कंगना ने भी अपना जवाब दिया है। चलिए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा।

शेयर किया अन्नू कपूर का वीडियो

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर अन्नू कपूर का प्रेस कांफ्रेंस वाला वीडियो शेयर किया है। इसमें सुना जा सकता है कि जब एक्टर से पूछा गया कि जब कंगना को थप्पड़ मारा गया, तो सोसाइटी का एक सेक्शन उसे सेलिब्रेट कर रहा है।


इस पर एक्टर जवाब देते हैं कि कंगना जी कौन हैं। मुझे बताओ न कौन है, जाहिर है आप पूछ रहे हैं तो बहुत बड़ी हेरोइन होंगी। एक्टर यहीं चुप नहीं होते इसके आगे भी उन्होंने काफी कुछ कहा।

कंगना ने किया पलटवार

इस वीडियो को शेयर करते हुए कंगना ने उन पर पलटवार करते हुए लिखा कि क्या आप अन्नू कपूर से सहमत हैं कि हम एक सफल महिला से नफरत करते हैं। वहीं, अगर वह सुंदर है, तो उससे ज्यादा नफरत करते हैं और अगर वह पावरफुल है, तो उससे कई ज्यादा नफरत करते हैं। क्या यह सच है।

कंगना रनौत थप्पड़काण्ड

दरअसल, कंगना रनौत थप्पड़ कांड के बाद से लगातार सुर्खियों में बनी हुईं हैं। कुछ दिनों पहले चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर सीआईएसएफ की एक महिला कर्मी कुलविंदर कौर उन्हें थप्पड़ मार दिया था। इस घटना के बाद शबाना आजमी, करण जौहर समेत कई सेलेब्स ने इसकी निंदा की। वहीं, विशाल ददलानी समेत कुछ ने खुलकर सीआईएसएफ कर्मी को सपोर्ट किया।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->