:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

विधायक रविन्द्र सिंह भाटी को धमकी देने वाला युवक गिरफ्तार, पुलिस ने अहमदाबाद से अवैध पिस्टल के साथ दबोचा #RavindraBhati #KFY #KHABARFORYOU

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



राजस्थान के युवा नेता शिव से विधायक रविंद्र सिंह भाटी को जान से मारने की धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गुजरात के अहमदाबाद से अवैध पिस्टल और कारतूस के साथ पकड़ाया है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Read More - शेख हसीना के साथ द्विपक्षीय बैठक के बाद पीएम नरेंद्र मोदी: 'कनेक्टिविटी, वाणिज्य, सहयोग पर ध्यान दें

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

पुलिस ने शनिवार को अहमदाबाद से आरोपी को हिरासत में लिया गया है। बता दें, आरोपी लूट के मामलों में बांछित है। आरोपी की पहचान किशनलाल उर्फ केशाराम बालोतरा निवासी गिड़ा थाना क्षेत्र के परेउ गांव के रूप में हुई है। आरोपी ने रविंद्र सिंह भाटी को 15 जून को एक वीडियो जारी कर धमकी दी थी।

वीडियो के माध्यम से दी थी धमकी

आरोपी युवक किशनलाल ने वीडियो जारी किया था, जिसमें कहा कि मैं उसे (रविंद्र सिंह भाटी) कहना चाहता हूं कि तुझे खुलेआम मारूंगा। तुझे जो करना है, कर ले। इतना ही नहीं उसने आगे कहा कि बार-बार हमारे लोक देवता पर टिप्पणी करता है, जातिवाद फैलता है, हमारे लोक देवता पर क्यों बात करता है? इसकी शिकायत भाटी ने दर्ज कराई थी।

पहले भी मिल चुकी है धमकी

गुजरात क्राइम ब्रांच ने शनिवार को आरोपी युवक किशनलाल को अमहमदाबाद के कालूपुर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से पुलिस ने अवैध पिस्टल और कारतूस जब्त किया है। बता दें, इससे पहले भी कई बार भाटी को जान से मारने की धमकी मिल चुकी है। जिसके बाद उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी।

शिव से निर्दलीय विधायक है रविन्द्र सिंह भाटी

रविंद्र सिंह भाटी शिव विधानसभा से निर्दलीय विधायक हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी रविंद्र सिंह भाटी ने निर्दलीय चुनाव लड़कर अपनी किश्मत आजमाई थी, लेकिन कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल से करीब 1 लाख 18 हजार वोट से चुनाव हार गए। यहां भाजपा के प्रत्याशी को तीसरे नंबर पर रहना पड़ा था। 

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->