:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

आलिया भट्ट के वोट ना देने पर फिर एक बार सिटिजनशिप पर छिड़ी बहस, #AliaBhatt #Constitution #KFY #KHABARFORYOU #KFYNEWS #VOTEFORYOURSELF

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



महाराष्ट्र में 20 मई को लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण के तहत मतदान हुए। लोकतंत्र के इस महापर्व के मौके पर आम लोगों के साथ ही कई सेलेब्स ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शाहरुख खान, अक्षय कुमार से लेकर दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, अमिताभ बच्चन सहित तमाम सितारे पोलिंग बूथ पर पहुंचे और अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर, जो इन दिनों नितेश तिवारी की 'रामायण' की शूटिंग में व्यस्त हैं, ने भी मतदान किया, लेकिन उनके साथ पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट नजर नहीं आईं। जिसके बाद आलिया भट्ट की नागरिकता को लेकर एक बार फिर बहस छिड़ गई है।

Read More - वैष्णव देवी जा रही मिनी बस ट्रक से टकराई, 7 लोगो की मौत और 20 से ज्यादा के घायल होने की आसंका

आलिया भट्ट के पास नही है भारतीय नागरिकता ?

दरअसल, आलिया भट्ट के पास भारतीय नागरिकता नहीं है। अभिनेत्री के पास ब्रिटिश सिटिजनशिप है। आलिया के वोट ना देने के बाद, नेटिजंस ने सोशल मीडिया पर इस बारे में बहस शुरू कर दी। सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस के बीच आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। हालांकि, इस पोस्ट में वोट ना देने और अपनी सिटिजनशिप को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की है, लेकिन इसके बाद भी माना जा रहा है कि आलिया का ये पोस्ट उनके वोट ना देने को लेकर छिड़ी डिबेट का जवाब है।

पोस्ट में आलिया भट्ट ने लिखा


आलिया ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा, “प्यार। ऐसा कोई भी तर्क, चाहे वह कितना भी मजबूत क्यों न हो, उस शब्द को मात नहीं दे सकता है।'' इसके साथ ही आलिया ने 'द गुड वर्ड' का हैशटैग भी लगाया। अभिनेत्री का ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के पोस्ट के स्क्रीनशॉट वायरल हो रहे हैं। बता दें, आलिया भट्ट ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' के प्रमोशन के दौरान खुलासा किया था कि उनके पास भारतीय नहीं बल्कि ब्रिटिश नागरिकता है।

नही हैं भारतीय नागरिकता

फिल्म के प्रमोशन के दौरान जब लीड एक्ट्रेस गैल गडोट ने आलिया से उनकी सिटिजनशिप को लेकर सवाल किया तो आलिया ने बताया कि उनके पास ब्रिटिश नागरिकता है। आलिया ने बताया कि उनकी मां सोनी राजदान का जन्म बर्मिंघम में हुआ था, जबकि उनका जन्म और पालन-पोषण भारत में ही हुआ। वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया आखिरी बार रणवीर सिंह के साथ 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में नजर आई थीं। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->