:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

PM की रैली जहाँ होनी थी वो मैदान ही खुदवा दिया, BJP का तृणमूल पर आरोप #Mamata #BJP #Congress #AAP #लोकसभाचुनाव #KFY #KHABARFORYOU #KFYNEWS #VOTEFORYOURSELF

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पश्चिम बंगाल पर सभी राजनीतिक दलों की नजर है। राज्य में कुल 42 सीटें हैं जिनपर बारी-बारी से 7 चरण में चुनाव होने हैं। राज्य में मुख्य मुकाबला भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच माना जा रहा है। पीएम मोदी भी भाजपा को बढ़त दिलाने के लिए पश्चिम बंगाल में एक के बाद एक विभिन्न क्षेत्रों में रैलियां कर रहे हैं। इसी क्रम में 12 मई को उत्तर 24 परगना में पीएम मोदी की रैली होने वाली है। हालांकि, पीएम मोदी के आने से पहले ही रैली वाले मैदान को जेसीबी से खुदवा दिया गया है। इस मामले को लेकर भाजपा और तृणमूल कांग्रेस एक बार फिर से आमने-सामने आ गए हैं। आइए जानते हैं इस पूरे विवाद के बारे में।

Read More - कोरोना के नए वैरिएंट ने दी दस्तक, फिर एक बार डर के साये में दुनिया

गड्ढे किसने खुदवाए

बंगाल में सियासी जंग का अब नया रंग देखने को मिल रहा है। 12 मई को नॉर्थ 24 परगना में पीएम मोदी की रैली होनी है लेकिन रैली वाले मैदान को ही खोद दिया गया है। भाजपा ने आरोप लगाया है कि पीएम मोदी की रैली को रोकने के लिए बंगाल सरकार ये काम करवा रही है। मैदान में भैंसे घूम रही हैं, ट्रैक्टर चल रहे हैं और पूरे मैदान में बड़े-बड़े गड्ढे कर दिए गए हैं। वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने सफाई दी है कि मैदान पर ब्यूटीफिकेशन का काम चल रहा है, क्योंकि ग्राउंड में पन्द्रह साल से कूड़ा कचरा जमा था और बच्चों को खेलने में दिक्कत हो रही थी। इसलिए मैदान को खूबसूरत बनाया जा रहा है।

BJP 35 सीटो पर : सांसद अर्जुन सिंह

जिस मैदान को खोदा गया है वह बैरकपुर लोकसभा सीट के तहत आता है। बैरकपुर सीट से इस वक्त अर्जुन सिंह ही सांसद हैं। वह जब तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे तो हालात देखकर हैरान रह गए। अब वो खुद अपनी देखरेख में इस मैदान को रैली के लिए तैयार करने में जुटे हैं। अर्जुन सिंह ने दावा किया है कि इस बार बीजेपी बंगाल में 35 सीटें जीतने वाली है। यही वजह है कि ममता बनर्जी का कैंप घबराया हुआ है।

पश्चिम बंगाल में चुनाव कब

पश्चिम बंगाल में लोकसभा की कुल 42 सीटों पर 7 चरणों में वोटिंग होगी। पहले चरण में 19 अप्रैल को लोकसभा की तीन सीटों पर चुनाव हो गए हैं। वहीं दूसरे चरण में 26 अप्रैल को 3 सीटों पर वोटिंग हुई। तीसरे चरण में 7 मई को चार सीटों पर वोटिंग हुई। चौथे चरण में 8 सीटों पर 13 मई को वोटिंग होगी। पांचवें चरण में 20 मई को 7 सीटों पर वोटिंग होगी। छठे चरण में 25 मई को 8 सीटों पर वोटिंग होगी जबकि आखिरी चरण में 1 जून को राज्य की 9 सीटों पर वोटिंग होगी। 

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->