:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

ममता बनर्जी का BJP पर गंभीर आरोप, कहा : ऐसा इंतजाम किया जी मुस्लिम वोट ना दे पाए #Mamata #BJP #Congress #AAP #लोकसभाचुनाव #KFY #KHABARFORYOU #KFYNEWS #VOTEFORYOURSELF

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को गंभीर आरोप लगाए हैं। मुर्शिदाबाद में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। ममता ने आरोप लगाया है कि वोटिंग का बंदोबस्त ऐसे हुआ है, जिससे मुस्लिम वोट ना दे पाए। इस दौरान ममता ने हज यात्रियों को भी शुभकामनाएं दी हैं। ममता ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपना वोट देकर हज को जाइए। इन लोगों ने ऐसा इसलिए किया है, जिससे मुस्लिम वोट ना कर पाएं।

Read More - राहुल गांधी ने पीएम मोदी को आरक्षण की सीमा हटाने की चुनौती दी, कहा - कांग्रेस सत्ता में आई तो इसे समाप्त करेगी

डरी हुई है BJP : ममता

सीएम ममता बनर्जी ने मंगलवार को दावा किया कि लोकसभा चुनाव के पहले दो चरणों में मतदान प्रतिशत में गिरावट ने भाजपा को डरा दिया है। यह भाजपा नेताओं की बॉडी लैंग्वेज से स्पष्ट है। सीएम ममता ने मंगलवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'भाजपा को भारत निर्वाचन आयोग से जानकारी मिली कि मतदान प्रतिशत में गिरावट आई है। इसलिए वे डरे हुए हैं। उन्हें एहसास हो रहा है कि प्रधानमंत्री के नाम पर जनता की अपील अब पहले जैसी नहीं रही, इसलिए उनके सुर काफी हद तक नरम हो गए हैं।'

ममता ने किया दावा

उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा तृणमूल कांग्रेस के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल की प्रगति से ईर्ष्या करती है, इसलिए वह राज्य सरकार के खिलाफ नकारात्मक प्रचार का सहारा ले रही है। सीएम ने इस बात पर भी दुख व्यक्त किया कि उनकी पार्टी के उम्मीदवार मालदा जिले के दो लोकसभा क्षेत्रों में से किसी से भी निर्वाचित नहीं हुए। सीएम ने जनता से पूछा, 'हम मालदा जिले से कभी निर्वाचित नहीं हुए। क्या आप इस बार ट्रेंड बदल सकते हैं? क्या आप इस बार भी हमें निराश करेंगे।' उन्होंने यह भी दावा किया कि भाजपा के चुने हुए जन प्रतिनिधि चुनाव खत्म होने के बाद पांच साल तक लोगों के साथ खड़े नहीं होते हैं। इसलिए बदलाव का और दिल्ली से भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकने का समय आ गया है।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->