:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

मनमोहन सिंह : "मैं अपने बयान पर कायम रहूंगा", संसाधनों पर मुस्लिमों का पहला दावा वाली बात पर बोले #EVM #BJP #Congress #AAP #लोकसभाचुनाव #eci #KFY #KHABARFORYOU #VOTEFORYOURSELF

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



देश के पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता मनमोहन सिंह ने 2009 लोकसभा चुनावों के वक़्त ‘मुस्लिमों का देश के संसाधनों पर पहला हक’ वाला अपना बयान दोहराया था। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें तत्कालीन प्रधानमंत्री अपने पुराने बयान पर अडिग रहने की बात करते नज़र आ रहे हैं। भाजपा ने इस वीडियो के जरिए कांग्रेस को निशाना बनाया।

Read More - राहुल गांधी 1 मई को अमेठी, प्रियंका गांधी 3 मई को रायबरेली से नामांकन फाइल करेंगे 

कॉंग्रेस पर बनाया निशाना

भाजपा ने एक्स पर मनमोहन सिंह का एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा है कि, 'अप्रैल 2009 में आम चुनाव से ठीक पहले डॉ मनमोहन सिंह ने अपना बयान दोहराया था कि अल्पसंख्यकों जिसमें खासकर गरीब मुसलमानों को देश के संसाधनों के संबंध में प्राथमिकता मिलनी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा था कि वह अपने पूर्व बयान पर बरकरार हैं, जिसमें कहा गया था कि संसाधनों के मामले में पहला अधिकार मुस्लिमों का होना चाहिए।”  भाजपा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि, “डॉ मनमोहन सिंह का यह स्पष्ट बयान कांग्रेस के झूठ और उनके पहले के बयान पर दी गई सफाई को धराशाई करता है। साथ ही यह इस बात को साबित करता है कि देश के बाकी लोगों पर मुस्लिमों को प्राथमिकता देना कांग्रेस पार्टी की स्पष्ट नीति है। यह आरक्षण से लेकर संसाधनों तक प्रत्येक चीज में मुसलमानों को प्राथमिकता देने की कांग्रेस की मानसिकता का एक और सबूत है।”


पूर्व PM मनमोहन सिंह का जवाब

भाजपा द्वारा शेयर किए गए वीडियो में मनमोहन सिंह कह रहे हैं, “मैनें यह नहीं कहा (सुना नहीं जा सका)… मैंने कहा कि अल्पसंख्यक और खासकर मुस्लिम अल्पसंख्यक, यदि वह गरीब हैं, तो उनका देश के संसाधनों पर पहला दावा बनता है, मैंने कहा कि सब तरह के अल्पसंख्यक और साथ में जोड़ा कि विशेषकर मुस्लिम अल्पसंख्यक का हक़ है, मैं अपने इस बयान पर कायम हूँ।” इस बयान में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 2006 में दिए गए अपने इसी तरह के बयान की बात कर रहे थे।

दिसम्बर 2006 में उन्होंने एक कार्यक्रम में कहा था कि, “हमें अल्पसंख्यकों और विशेष कर मुसलमानों, के लिए ऐसी योजनाएँ बनानी होंगी जिससे वह हमारे विकास के लाभ का समान तौर पर लाभ ले सकने के लिए सशक्त हों। उनका संसाधनों पर पहला दावा हो।” यह बात PMO की वेबसाइट पर भी हूबहू लिखी हुई है। इस बयान के बाद जमकर बवाल मचा था। इस बयान के अगले दिन PMO ने डैमेज कंट्रोल की कोशिश भी की थी। हालाँकि,  2009 के वीडियो से स्पष्ट है कि पीएम मनमोहन सिंह उस समय भी अपने बयान पर कायम थे।

PM मोदी रैली में बोले

पूर्व पीएम मनमोहन के इसी बयान का जिक्र हाल ही में पीएम मोदी ने एक चुनावी रैली में किया था। पीएम मोदी ने कांग्रेस के देश की संपत्ति के दोबारा बंटवारे के वादे को लेकर कहा था कि कांग्रेस महिलाओं के मंगलसूत्र छीन कर उन लोगों को देना चाहती है, जिनका वह देश की सम्पत्ति पर पहला अधिकार मानती है। कांग्रेस ने इसके बाद फिर से इस बयान को झुठलाने का प्रयास किया था, मगर इसमें सफल नहीं हो पाई थी। अब मनमोहन सिंह का नया वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस पर फिर से सवाल उठने लगे हैं।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->