:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

मोदी को इस अपराध के लिए जनता कभी माफ नही करेगी : राहुल गांधी #Rahulgandhi #PMModi #EVM #BJP #Congress #AAP #लोकसभाचुनाव #eci #KFY #KHABARFORYOU #VOTEFORYOURSELF

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। पहले चरण के मतदान के बाद आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला अभी भी जारी है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। और कहा कि नरेंद्र मोदी ने अपने अरबपति मित्रों का 16 लाख करोड़ रुपया कर्जा माफ किया है, इतने पैसों से देश के 16 करोड़ युवाओं को 1 लाख रुपए साल की नौकरी मिल सकती थी। साथ ही 16 करोड़ महिलाओं को 1 लाख रूपए साल देकर उनके परिवारों की जिंदगी बदली जा सकती थी। इसके अलावा राहुल ने प्रधानमंत्री पर पूंजीपतियों के लिए काम करने का भी आरोप लगाया है।

राहुल गांधी का मोदी पर निशाना

आपको बता दें कि राहुल गांधी ने सोशल मीडिया के ‘एक्स’ पर ट्वीट करते हुए आरोप लगाया कि पीएम मोदी ने अपने अरबपति मित्रों को फायदा पहुंचाया है। उन्होंने कहा- “10 करोड़ किसान परिवारों का कर्ज माफ कर देश में होने वाली अनगिनत आत्महत्याएं रोकी जा सकती थीं। पूरे देश को अगले 20 सालों तक मात्र 400 रूपए में गैस सिलेंडर दिया जा सकता था। देशभर में दलित, आदिवासी और पिछड़े समाज के हर युवा की ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई मुफ्त की जा सकती थी।


राहुल ने आगे कहा कि अगले 3 साल तक भारतीय सेना का पूरा खर्च उठाया जा सकता था। ये देश नरेंद्र मोदी को इस अपराध के लिए कभी माफ नहीं करेगा। कांग्रेस का नारा है कि अब हाथ बदलेगा हालात ! कांग्रेस हर हिंदुस्तानी की प्रगति के लिए सरकार चलाएगी !

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->