प्रियांका गांधी का बड़ा दावा, अगर EVM से छेड़छाड़ नही हुई तो 180 सीटों पर सिमट जाएगी BJP #EVM #BJP #Congress #AAP #लोकसभाचुनाव #eci #KFY #KHABARFORYOU #VOTEFORYOURSELF

- Aakash .
- 21 Apr, 2024
- 35724

Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy

उत्तर प्रदेश में आने वाले सहारनपुर जिले में कांग्रेस राष्ट्रीय महामंत्री प्रियंका गांधी ने कहा कि इस बार के लोकसभा चुनाव 2024 में ईवीएम से छेड़छाड़ नहीं की गई तो इस बार भारतीय जनता पार्टी 180 से ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज नहीं कर पाएगी। कॉंग्रेस नेता प्रियंका गांधी सहारनपुर में कांग्रेस नेता इमरान मसूद के समर्थन में रोड शो करने पहुंची थीं।
Read More - 2029 से हो सकता है लागू "ONE NATION ONE ELECTION", अमित शाह का बड़ा बयान
मीडिया से बात करते
हुए कांग्रेस लीडर प्रियंका गांधी ने भाजपा
पर सवाल खड़े करते हुए पूछा कि वे किस आधार पर 400 सीटों से ज्यादा पर जीत दर्ज करने की बात
कर रहे हैं, क्या वे ज्योतिषी हैं? उन्होंने क्या
कुछ ऐसा किया, जिससे वे 400 सीटों पर
जीत दर्ज कर पाएंगे।
उन्होंने आगे कहा
कि अगर आज देश में लोकसभा चुनाव उचित तरीके से होंगे, तो प्रियंका गांधी
ने दावा किया भारतीय
जनता पार्टीं 180 से कम पर जीत दर्ज कर
पाएंगे। प्रियंका ने
बताया कि चुनाव लोगों के नजरिए, जनता के
मुद्दे और उन्हें ध्यान में रखते हुए होना चाहिए।
फिर उन्होंने भाजपा
और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि भाजपा बेरोजगारी और
मुद्रास्फीति जैसे मुद्दों पर बात नहीं करती। यही नहीं वे न ही किसान
और नही महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर बात करते। उनकी जितनी भी बातें रहते हैं, वो सिर्फ लोगों को गुमराह करने की रहती है।
इसके साथ ही प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, "सहारनपुर, उत्तर प्रदेश वासियों के इसप्यार से अभिभूत हूं। यह उत्साह, यह जोश और यह जज्बा आने वाले परिवर्तन की आहट है। बेरोजगारी और महंगाई से निराश हो चुकी जनता को अब बदलाव की उम्मीद दिखने लगी है। यह उत्साह उसी उम्मीद की झलक है। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है"।
---- khabarforyou.com khabar for you #voteforyourself #khabar_for_you #kfy #kfybikaner #khabarforyou #teamkfy ----
नवीनतम PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर

Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category
