'राहुल गांधी को संसद के अंदर बंद कर मारने चाहिए थे तमाचे', कर्नाटक के भाजपा विधायक का विवादित बयान #Slap #RahulGandhi #RahulGandhiSpeech #LokSabha #PMModi #BJP #RSS #KFY #KHABARFORYOU #KFYNEWS

- Aakash .
- 09 Jul, 2024
- 77674

Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy


कर्नाटक के भाजपा विधायक भरत शेट्टी ने सोमवार को विवादित बयान देते हुए कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को उनकी हिंदू विरोधी टिप्पणियों के लिए संसद के अंदर बंद कर तमाचे मारने चाहिए थे। यदि वह मंगलुरु शहर आएंगे तो हम उनके लिए यही व्यवस्था करेंगे। संसद के अंदर जोरदार थप्पड़ के बाद नेता प्रतिपक्ष ठीक हो जाएंगे।
Read More - यह 2024 में अप्रवासियों के लिए दुनिया का सबसे किफायती देश है: भारत शीर्ष 10 में
धार्मिकता बनी राजनीति
उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हाथ में भगवान शिव की तस्वीर थी। उन्हें नहीं पता कि यदि भगवान शिव ने अपनी तीसरी आंख खोल दी तो वह राख में तब्दील बदल जाएंगे। उन्होंने हिंदू विरोधी नीति अपनाई है। इससे यह स्पष्ट है कि वह पागल आदमी हैं।
हिन्दू धर्म की रक्षा करना BJP का कर्तव्य
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म और संस्थाओं की रक्षा करना भाजपा का कर्तव्य है। कांग्रेस ने यह बताना शुरू कर दिया है कि हिंदू और हिंदुत्व अलग-अलग हैं। ऐसे नेताओं के कारण भविष्य में हिंदुओं को गंभीर खतरे का सामना करना पड़ेगा। वे ऐसी स्थिति पैदा कर देंगे कि हिंदू अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाएंगे।
उन्होंने आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष तमिलनाडु में नास्तिक बन जाते हैं और जब वह गुजरात जाते हैं तो भगवान शिव के कट्टर भक्त बन जाते हैं। शेट्टी ने कहा कि आम चुनाव में केवल 99 सीटें मिलने के बाद राहुल गांधी बड़ी उपलब्धि हासिल करने का दावा कर रहे हैं। शिवाजी और महाराणा प्रताप हिंदू थे। जब भी जरूरत होगी, हम हथियार निकाल लेंगे। हम अच्छी तरह से जानते हैं कि हथियारों की पूजा करने के बाद जवाबी कार्रवाई कैसे की जाती है।
#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS
नवीनतम PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर
Click for more trending Khabar


Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category

