:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

ओम बिरला ध्वनिमत से चुने गए लोकसभा स्पीकर #OmBirla #SpeakerOmBirla #LokSabhaSpeaker #BJP #Congress #KFY #KHABARFORYOU

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



18वीं लोकसभा के पहले सत्र का गुरुवार को तीसरा दिन है। आज संसद भवन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच सहमित नहीं बनाने पर लोकसभा अध्यक्ष पद के लिए वोट कुछ दी देर में डाले जाएंगे। 50 दशक बाद पहली बार हो रहा है, जब लोकसभा स्पीकर पद के लिए मतदान हो रहा है। इससे पहले आम सहमित से स्पीकर चुन लिया जाता था, लेकिन इस बार विपक्ष ने डिप्टी स्पीकर अपने चुनाने की मांग रख दी, जिस पर सत्ता पक्ष राजी नहीं हुआ और विपक्ष ने इस पद के लिए केरल के मवेलीकारा से 8 बार सांसद कोडिकुन्निल सुरेश को मैदान में उतारा है।

Read More - क्या असदुद्दीन ओवैसी को उनके 'जय फिलिस्तीन' नारे के लिए सांसद के रूप में अयोग्य ठहराया जा सकता है? क्या कहते हैं नियम?

ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद लिए भाजपा ने उतारा

उनका मुकाबला राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के राजस्थान के कोटा से तीसरी बार सांसद ओम बिरला से है। बता दें कि बिरला मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में लोकसभा अध्यक्ष थे। तीसरी कार्यकाल में एक बार फिर ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष पद लिए भाजपा नीत एनडीए ने उतारा है।

कुछ ही देर में डाले जाएंगे वोट

अब से कुछ दी देर में लोकसभा स्पीकर पद के लिए वोट डल जाएंगे। इस चुनाव को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष ने कल सांसदों के लिए व्हिप जारी किया था। चुनाव के दौरान सभी सांसदों को उपस्थिति रहने के लिए कहा गया था। 543 सदस्यीय लोकसभा में वर्तमान में 542 सांसद हैं। हालांकि केरल की वायनाड सीट राहुल गांधी के इस्तीफे के बाद खाली है। सदन में 293 सांसदों वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है। इंडिया ब्लॉक के पास 233 सांसद हैं। निर्दलीय 16 सांसद हैं। मान लो कि अगर ये 16 सांसद भी इंडिया ब्लॉक के उम्मीदवार का समर्थन करते हैं, तब भी उसकी संख्या 249 तक पहुंचेगी, जबकि चुनाव जीतने के लिए 271 वोटों की जरूरत होगी। इस हिसाब से एनडीए का उम्मीदवार जीतना तय माना जा रहा है।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->