:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

ELECTION RESULT 2024 : भोजपुरी सितारों का क्या है चुनावी हाल, जाने पूरी खबर #ElectionsResults #India_जीत_रहा_है #KanganaRanaut #400Paar #ExitPoll #ExitPoll_लोकसभा_2024 #Constitution #KFY #KHABARFORYOU #KFYNEWS #VOTEFORYOURSELF

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



'लोकसभा चुनाव 2024' को लेकर एक बार फिल्मी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। एक बार कई फिल्में सितारे मैदान में उतरे हुए हैं। इनमें कंगना रनौत और अरुण गोविल भी शामिल हैं, जिन्होंने वीआईपी सीटों से चुनाव लड़ा है। वहीं, इस बार भोजपुरी सितारे भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जहां बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत पहली बार चुनावी मैदान में उतरी हैं, तो वहीं इस बार भोजपुरी सितारे भी चुनावी मैदान में अपना दम लगा रहे हैं। वोटों की गिनती भी शुरू हो चुकी है, तो आइए जानते हैं भोजपुरी सितारों का क्या हाल है?

Read More - रुझान 2024 : हो सकता है बड़ा खेल, मोदी-शाह नही बल्कि इन दो नेताओं के हाथ आ सकती है सत्ता की शक्ति

क्या मनोज तिवारी को मिलेगी जीत?

भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी नॉर्थ ईस्ट दिल्ली लोकसभा सीट से बीजेपी के लिए खड़ें हैं। मनोज तिवारी शुरुआती रुझानों में 31058 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि 55516 वोटों के साथ कांग्रेस के कन्हैया कुमार दूसरे नंबर पर हैं। बता दें कि भोजपुरी स्टार और राजनेता मनोज तिवारी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट अपनी पारी खेल रहे हैं। वो साल 2014 से इस सीट से कंटेस्ट कर रहे हैं। उनके खिलाफ कन्हैया कुमार खड़े हैं।

शुरुआती रुझानों में रवि किशन आगे

यूपी के गोरखपुर से भोजपुरी स्टार रवि किशन रुझानों में आगे चल रहे हैं। गोरखपुर से एक्टर बीजेपी के लिए लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। गोरखपुर शहर विधानसभा की शुरुआती रुझान में वह 91397 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी की काजल निषाद 75015 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। बता दें कि रवि किशन साल 2019 में भी कंटेस्ट कर चुके हैं।

निरहुआ दूसरे नंबर पर

भोजपुरी फिल्मों में निरहुआ नाम से मशहूर दिनेशलाल यादव बीजेपी के लिए आजमगढ़ लोकसभा सीट से खड़े हैं, लेकिन यहां समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव 37245 वोटों से सबसे आगे चल रहे हैं, जबकि निरहुआ 21883 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।

निर्दलीय चुनाव लड़ रहे पवन सिंह

भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह काराकाट लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर वह 14335 वोटों के साथ तीसरे नंबर पर हैं, जबकि राजा राम सिंह (CPIMLL) 20729 वोटों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।

एक संक्षिप्त वीडियो में हमें बताएं कि आपके पहले वोट का क्या मतलब होगा और ख़बर फॉर यू के सोशल मीडिया हैंडल पर प्रदर्शित होने का मौका मिलेगा।


#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->