उत्तर प्रदेश के बदांयू से एक दिल दहला देने वाला मामला - डबल मिस्ट्री | #KHABARFORYOU #KFYNEWS #KFYNATIONAL #UP #Badaun #Doublemurder #UP

- Aakash .
- 21 Mar, 2024
- 19854

Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy


उत्तर प्रदेश के बदांयू से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। बदायूं में मंगलवार देर शाम हुई डबल मिस्ट्री के मामले ने पूरे प्रदेश को दहला कर रख दिया है। यहां साजिद और जावेद नाम के दो आरोपियों ने तीन सगे भाइयों पर उनके घर में घुसकर जानलेवा हमला किया। इस हमले में दो मासूमों की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। इस हत्याकांड के बाद पुलिस ने साजिद उर्फ नावेद का एनकाउंटर कर दिया है, दूसरा आरोपी अभी फरार बताया जा रहा है। बच्चों के पिता ने इस मामले में जो एफआईआर लिखवाई है उससे इन दोनों आरोपियों के अंदर बैठे दरिंदे और इनके कोल्ड ब्लड मर्डरर होने पूरी तस्दीक होती है।
#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS
#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS
आपको बता दें कि ये मामला बदायूं की सिविल लाइन कॉलोनी का है। यहां विनोद कुमार नाम के एक शख्स अपने परिवार के साथ रहते हैं। इन्हीं विनोद कुमार के बच्चों की हत्या साजिद और जावेद ने की है। आइए आपको बताते हैं कि पुलिस को दी गई शिकायत में विनोद कुमार ने क्या-क्या लिखा है।
घटना की पूरी जानकारी
विनोद कुमार ने बताया है कि उनके घर के सामने ही साजिद अपने भाई जावेद के साथ बार्बर शॉप चलाता है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे साजिद अपने भाई के साथ मोटरसाइकिल पर उनके घर आया। उस समय घर पर विनोद कुमार की पत्नी संगीता देवी, मां मुन्नी देवी और तीन छोटे बच्चे आयुष प्रताप (13 वर्ष), पीयूष प्रताप (9 वर्ष) और आहान प्रताप (6 वर्ष) मौजूद थे। साजिद ने संगीता से कहा कि उसकी पत्नी की डिलिवरी होने वाली है और डॉक्टर ने रात 11 बजे का वक्त दिया है। उसने संगीता से 5000 रुपये मांगे, इस दौरान साजिद का भाई जावेद मोटर साइकिल लिए बाहर खड़ा रहा। संगीता ने पैसे देने की बात कही, तो उसी दौरान साजिद ने मंझले लड़के पीयूष को गुटखा लाने के लिए बाहर भेज दिया।
#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS
मन घबराने की बात
कहकर साजिद घर की छत पर चला गया। साथ में छोटे लड़के पीयूष को भी ले गया। उसने
बड़े लड़के आयुष को पानी लाने के लिए कहा और अपने भाई जावेद को भी अंदर बुला लिया।
साजिद, जावेद और दोनों लड़के छत पर चले गए। विनोद की पत्नी संगीता जब अंदर से पैसे लेकर बाहर आई तो उसने देखा कि साजिद और जावेद सीढ़ियों से नीचे उतर रहे थे। उनके हाथ में खून से सनी हुई छूरी थी। उन्होंने संगीता को देखते ही कहा कि आज मैंने अपना काम पूरा कर दिया है। यह देखकर संगीता घबराकर चिल्लाई, तो मोहल्ले के लोग जुट गए। लोगों ने दोनों को पकड़ने की कोशिश की, तो जावेद भाग गया लेकिन साजिद पकड़ा गया, फिर संगीता ऊपर गई तो दोनों लड़के खून से लथपथ मिले, उनकी मौत हो चुकी थी, तभी तीसरा लड़का गुटखे की पुड़िया लेकर आ गया। इसके बाद जावेद ने तीसरे लड़के पर भी हमला किया, छूरी से उसके हाथ में गंभीर चोट आई।
FIR के मुताबिक
POLICE द्वारा लिया गया ACTION
ठभेड़ में साजिद का एन्काउन्टर, जावेद पर 25000 का इनाम घोषित किया गया था जिसे आज बरेली में पलड़ लिया गया।
पोस्टमार्टम के
मुताबिक
सूत्रों के अनुसार, दोनों बच्चों (आयुष और आहान) का पोस्टमार्टम 3 डॉक्टरो के पैनल के द्वारा कराया गया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम में बड़े बच्चे आयुष (13) के शरीर पर 9 घाव मिले। आयुष के गले के साथ-साथ हाथ, सीने और पेट पर भी घाव थे। वहीं, छोटे बच्चे आहान उर्फ हनी (6) के शरीर पर 11 घाव मिले। दोनों बच्चों की मौत की वजह उनकी गर्दन पर धारदार हथियार से आए गहरे घाव से हुई है।
WRITTER (Aakash)


Leave a Reply
Your email address will not be published. Required fields are marked *
Search
Category

