:
Breaking News

1. विधायक सिद्धि कुमारी जी ने किया महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन | महिला सशक्तिकरण की नई दिशा |

2. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

3. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

4. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

5. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

6. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

7. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

8. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

9. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

गाजियाबाद में महिला ने बॉयफ्रेंड से शादी के लिए साजिश रची #Ghaziabad #Husband #Wife #AcidAttack

top-news
Name:-The Legal LADKI
Email:-thelegalladki@gmail.com
Instagram:-@TheLegalLadki



गाजियाबाद में एक महिला प्रियंका शर्मा का पति अर्पित कौशिक से विवाद चल रहा था। इसके बाद वह पुलकित त्‍यागी के संपर्क में आई। दोनों ने शादी करने के लिए पति को जेल भेजने का प्‍लान बनाया। इसके तहत प्रियंका ने खुद पर एसिड अटैक करवा लिया और पति पर आरोप लगा दिया।

Read More - DUI घोटाले के बीच सैमसंग द्वारा BTS सुगा को ब्रांड एंबेसडर के पद से हटाया जाएगा? 'प्रमोट करने में है जोखिम...'

पति से चल रहे विवाद और उसे छोड़कर दूसरी शादी करने के लिए महिला ने एसिड अटैक का षड्यंत्र रचा था। इस मामले में 21 अगस्त को महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर एसिड अटैक का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। डीसीपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जांच के लिए टीम को लगाया गया था। पता चला कि महिला ने खुद ही यह घटना प्लांट की थी।

उसने बॉयफ्रेंड और पूर्व परिचित की मदद से यह घटना कर पुलिस को झूठी सूचना दी थी। पुलिस ने आरोपी प्रियंका शर्मा, बॉयफ्रेंड पुलकित त्‍यागी और दोस्‍त अंकित को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एसिड की बोतल और बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में प्रियंका शर्मा ने बताया कि 2018 में अर्पित कौशिक से उसकी शादी हुई थी। कुछ समय बाद ही उनका विवाद शुरू हो गया था और वर्तमान में उनकी काउंसलिंग चल रही है। इस दौरान 2024 में प्रियंका की मुलाकात पुलकित से हुई। उसका भी अपनी पत्नी से विवाद है। दोनों में दोस्ती होने के बाद वे एक-दूसरे से शादी करना चाहते थे। इसी वजह से उन्होंने एसिड अटैक की प्लानिंग की।


अंकित ने प्रियंका की पीठ पर डाल दिया एसिड 

21 अगस्त को काउंसलिंग के बाद प्रियंका बाइक कैब से मिगसन सोसायटी के पास पहुंची। यहां अंकित एसिड लेकर पहुंचा था। उसने काफी सफाई से महिला की पीठ पर कुछ एसिड डाल दिया। इसके बाद उसने अपने पति अर्पित और ससुराल वालों के साथ पुलकित की पत्नी और अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी। प्लान था कि उनके जेल जाने के बाद दोनों शादी कर लेंगे। लेकिन, जांच में उनकी पोल खुल गई और पकड़े गए।


पुलिस ने ये बताया

इस पूरे मामले पर डीसीपी सिटी ,राजेश कुमार सिंह ने बताया,  पुलिस जांच में सब सामने आ गया. पुलिस जब महिला का मेडिकल करवाने के लिए उसे डॉक्टर के पास लेकर गई तो सामने आया कि बर्न इंजरी मात्र 6% से 8% ही थी.  फिर डॉक्टर की टीम ने यह भी बताया कि एसिड बेहद हल्की क्वालिटी का था, जिससे नुकसान होने की संभावना कम थी. फिर मामले की जांच की गई और सच सामने आ गया.

पुलिस ने घटना का पूरा खुलासा करते हुए एसिड अटैक की झूठी सूचना देने वाली महिला प्रियंका, उसके प्रेमी पुलिकित और उसके साथी अंकित को गिरफ्तार कर लिया है.

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 





Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->