:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

चारभुजा में टैंकर ने कार को कुचला, उदयपुर निवासी 4 लोगो की मौत #TankerCrushesCar #UdaipurRoadAccident #4Died

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



राजसमंद 11 जुलाई 2024। ज़िले के चारभुजा थाना क्षेत्र के मानसिंह का गुड़ा के पास गुरुवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया, जब ईंधन ले जा रहा एक ट्रक टैंकर, एक कार पर पलट गया। इस वीभत्स हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई।

Read More - पुंछ में नवजात जुड़वां बच्चियों की गला रेतकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

"करे कोई भरे कोई"

घटना राजसमंद जिले के चारभुजा थाना क्षेत्र की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक टैंकर पीछे से एक तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गया, जिससे वह नियंत्रण खो बैठा और चार-लेन राजमार्ग पर विपरीत दिशा में जा रही क्रेटा कार पर पलट गया।

मृत लोगो की पहचान की गई

हादसे में जान खोने वाले मृतकों की पहचान पुरुषोत्तम उपाध्याय, दीनबंधु उपाध्याय, पुरुषोत्तम की पत्नी रेनू उपाध्याय और दीनबंधु उपाध्याय की पत्नी वर्षा निवासी राजसमंद जिले के केलवा हाल उदयपुर के हिरण मगरी के रूप में की गई है।

विभाग ने तेजी से की कार्यवाही

राहगीरों से सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और नागरिक सुरक्षा विभाग ने मौके पर पहुँच कर तेजी से कार्रवाई की। सिविल डिफेंस टीम ने टैंकर को सड़क से हटाने और मृतक को निकालने के लिए हाइड्रोलिक क्रेन का इस्तेमाल किया।

अंतिम संस्कार में शामिल होने ब्यावर जा रहे थे

चारभुजा पुलिस थाना के एसएचओ गोवर्धन सिंह ने बताया कि "पीड़ित एक अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उदयपुर से ब्यावर जा रहे थे, तभी ओरंग साइड में जा रहे तेज रफ्तार टैंकर ने डिवाइडर को तोड़ दिया, नियंत्रण खो दिया और उनकी कार पर पलट गया। दुर्भाग्य से, कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए मोर्चरी में भेज दिया गया है।"

दुर्घटना का सटीक कारण जानने के लिए पुलिस घटना की अग्रिम जांच कर रही है। 

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->