:

युगपुरुष धाम आश्रम में 6 बच्चो की मौत का मामला, कलेक्टर ने मांगा जवाब, मान्यता होगी रद्द #MP #INDORE #KFY #KHABARFORYOU #KFYNEWS

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के युग पुरुष आश्रम में 6 बच्चों की मौत के बाद से प्रशासन में हड़कप  मच गया है। दो दिनों में 6 बच्चों की मौत के बाद कलेक्टर ने कार्रवाई करते हुए SDM को जहां ससपेंड कर दिया है। तो वही दूसरी तरफ आश्रम को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है। जिसके जवाब 3 दिनों के अंदर मांगे गए है। इसके साथ ही संस्था की मान्यता भी रद्द की जाएगी।

बच्चो को दूसरी जगह शिफ्ट करने की तैयारी

इसके साथ ही आश्रम के द्वारा एक बच्चे की मौतों को छुपाने का भी प्रयास किया गया है। बताया जा रहा है कि आश्रम में क्षमता से अधिक बच्चे है। जिन्हे अगले एक दो दिनों में उनमे से कुछ बच्चों को दूसरी जगह शिफ्ट किया जाएगा। बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि बीमार बच्चो में कॉलरा की पुष्टि हुई है। जिनका इलाज जारी है। तो वही आज कुछ बच्चों की डिस्चार्ज भी किया जाएगा।

दूषित भोजन, पानी से हैजा फैलने से मौत, बताया कारण

आपको बता दें कि इंदौर में स्थित युगपुरुष धाम आश्रम में एक साथ कई बच्चे फ़ूड पोइसोनिंग का शिकार हो गए थे। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन हालत ज्यादा ख़राब होने की वजह से एक एक कर 6 बच्चों की मौत हो गई, तो वही अन्य का इलाज जारी है। डॉक्टर्स ने बताया कि दूषित पानी और खाने के कारण बच्चों में हैजा फैल गया। इस वजह से उनकी मौत हो गई।

आश्रम की लापरवाही बनी मौत की वजह

आश्रम की लापरवाही से बच्चों की मौत हुई है। वही इस मामले को गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर आशीष सिंह ने आश्रम की मान्यता रद्द करने और सचिव पर एफआईआर करने की बात कही है। साथ ही आश्रम को लेकर जांच  के निर्देश भी दिए गए है। जहां आश्रम में कई लापरवाही देखने को मिली। किचन और बच्चों के कमरों में गंदगी फैली हुई थी। खेलने की उचित व्यवस्था नहीं थी। कमरों में वेंटीनेशन की कोई सुविधा नहीं थी।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->