:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

IIT बॉम्बे के छात्रो पर लगा राम-सीता के अपमान का आरोप, BJP ने की कार्यवाही की मांग #IITBombay #RamSita #BJP #KFY #KHABARFORYOU

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) बॉम्बे के छात्रों के भगवान राम और देवी सीता पर अपमानजनक टिप्पणी को भारतीय जनता पार्टी के नेता राम कदम ने बेहद गंभीर मामला बताया। साथ ही उन्होंने कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।

Read More - ऋतिक रोशन और जूनियर NTR WAR 2 में आएंगे नजर, देखिए बड़ी फिल्म का पहला लुक

BJP नेता राम कदम ने की कार्यवाही की मांग

भाजपा नेता राम कदम ने कहा कि क्या अभिव्यक्ति की आजादी और कला के नाम पर देवी-देवताओं का विडंबन (नकल) किया जा सकता है, किसी की श्रद्धा या आस्था के साथ खिलवाड़ किया जा सकता है, ऐसे में कोई कॉलेज का विद्यार्थी हो या फिर फिल्मी कलाकार या दर्शक, उन पर कड़ी कार्रवाई करने की आवश्यकता है। अभी जो आईआईटी बॉम्बे का मामला सामने आया है, वह बेहद गंभीर है। अगर छात्र अपनी शिक्षा की आयु में यह सब करे तो आगे क्या भविष्य होगा। इस पर कड़ा से कड़ा कानून बने, यह समय की मांग है।

थिएटर नाटक के दौरान किया राम - सीता का अपमान

दरअसल, आईआईटी बॉम्बे में ओपन एयर थिएटर में नाटक मंचन के दौरान भगवान श्रीराम और माता सीता का अपमान करने का मामला प्रकाश में आया। 31 मार्च को छात्रों ने राहोवन नाटक के दौरान प्रभु राम और सीता का ना सिर्फ अपमान किया, बल्कि अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल होने लगा। सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो पर अपना आक्रोश भी जता रहे हैं।

मामले के बाद छात्रों पर कड़ी कार्यवाही

वीडियो सामने आने के बाद आईआईटी बॉम्बे ने छात्रों के खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए जुर्माना लगाया गया है। जानकारी के अनुसार, एक छात्र पर 1.20 लाख का जुर्माना ठोका गया है। जूनियर छात्रों पर 40,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। इतना ही नहीं उनकी हॉस्टल की सुविधा भी छीन ली गई है। इसके अलावा आईआईटी ने सात अन्य स्टूडेंट को भी दंडित किया है।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->