:
Breaking News

1. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

2. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

3. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

4. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

5. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

6. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

7. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

8. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

विवाहिता व दो बेटों की जलने से मौत

top-news
Name:-TEENA SONI
Email:-teenasoni659@gamil.com
Instagram:-@Khabar_for_you



राजस्थान के सूरतगढ़ में एक विवाहिता ने अपने 2 बच्चों के साथ खुद को कमरे में बंद करके आग लगा ली। इस घटना के बाद महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दोनों बच्चों ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि महिला का उसकी सास के साथ किसी बात को लेकर विवाद हुआ था।

महिला और बच्चों के शोर मचाने और कमरे से धुआं निकलता देख मृतक की बहन के शोर मचाने पर आसपास के लोग दोनों झुलसे बच्चों को अस्पताल ले गए। लेकिन, रास्ते में ही दोनों की मौत हो गयी. ग्रामीणों से सूचना मिलने पर राजियासर थाना अधिकारी सत्य नारायण गोदारा और पुलिस उपाधीक्षक किशन सिंह विजराणिया मौके पर पहुंचे और हर पहलू से मामले की जांच कर रहे हैं.पुलिस के मुताबिक ज्योति कंवर पत्नी बजरंग सिंह और उनके बेटे मोहित (डेढ़ साल) और सार्थिक (3 साल) की मौत हो गई, जिनके शव सूरतगढ़ सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए गए हैं. घटना की संदिग्धता को देखते हुए एफएसएल और एसओजी टीम ने भी घटना स्थल का गहनता से निरीक्षण किया.




Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->