:
Breaking News

1. महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र के समापन दिवस पर डिजिटल सशक्तिकरण: बीकानेर में महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता और जागरूकता का संगम |

2. महिला हुनर प्रशिक्षण कार्यक्रम का दूसरा दिन रहा जोश से भरपूर, सीख और सुंदरता का संगम |

3. महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ विधायक सिद्धि कुमारी द्वारा | Rotary Club Uprise बीकानेर |

4. विधायक सिद्धि कुमारी जी ने किया महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन | महिला सशक्तिकरण की नई दिशा |

5. Rotary Club Uprise Bikaner प्रस्तुत करता है “फ्री हुनर सीखें, सर्टिफिकेट पाएं!” |

6. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

7. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

8. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

9. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

10. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

11. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

12. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

पत्नी, 2 बच्चे और सास की पीट पीटकर हत्या, 2 मासूमो में कम्बल मव छुप कर बचाई जान #Husband #Wife #KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #NATIONALNEWS

top-news
Name:-Aakash .
Email:-jsdairynh7062@gmail.com
Instagram:-@j.s.dairy



बिहार से एक बार फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, बिहार के दरभंगा में मधुबनी से बड़ी खबर सामने आई है। एक शख्स ने पीट-पीटकर अपनी पत्नी और 2 बच्चों की हत्या कर दी। बुजुर्ग सास ने जान बचाकर भागने की कोशिश की तो पेड़ में सिर पटककर उसे मौत के घाट उतार दिया। वहीं 2 बच्चों ने कंबल में छिपकर जान बचाई। आरोपी ने सोचा बच्चे भाग गए और इसके बाद वह खुद भी मौके से फरार हो गया।

Read More - "मुझे नही लगता इस बार मोदी PM बनेंगे" राजस्थान पूर्व CM अशोक गहलोत का बड़ा बयान

2 मासूमो ने कम्बल में छुप कर बचाई जान

दहशत के मारे बच्चे सुबह तक छिपे रहे। सुबह किसी तरह बाहर निकल कर पड़ोसियों को घटना के बारे में बताया। लोगों ने वारदात की जानकारी पुलिस को दी। झंझारपुर DSP पवन कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लिया। बच्चों को उनके रिश्तेदारों को सौंपा और हत्यारोपी की तलाश में पूरा गांव खंगाला। पुलिस ने 4 हत्याओं का केस दर्ज करके शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आरोपी दहेज के लिए मार-पीट करता था

झंझारपुर DSP पवन कुमार सिंह ने बताया कि घटना झंझारपुर थाना क्षेत्र के सुखेत गांव के वारिसलाल चोक की है। मृतका के भाई मिथिलेश महतो की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मृतकों की पहचान पिंकी देवी, 60 वर्षीय प्रमिला देवी, 5 वर्षीय प्रिया कुमारी और 6 महीने की प्रीति के रूप में हुई। इन चारों की हत्या करने वाले का नाम पवन महतो है, जिससे पिंकी देवी उर्फ हिरन देवी की शादी 5 साल पहले हुई थी।

घटना की कहानी

मिथिलेश ने बताया कि पवन शादी के बाद से ही दहेज के लिए पिंकी को परेशान करने लगा था। वह अकसर मारपीट भी करता था। पिंकी अपने बच्चों के साथ मायके में रहती थी और पवन भी शराब के नशे में धुत होकर आता जाता रहता था। बीती रात वह अपने 4-5 दोस्तों के साथ आया और बुजुर्ग सास से पैसों के लिए मारपीट करने लगा। उसने पत्नी को भी मारा पीटा। इसके बाद देर रात उन्हें जान से मार दिया।

पेड़ के नीचे मिली बुजुर्ग की लाश

DSP पवन कुमार सिंह के अनुसार, शक है कि सास प्रमिला देवी ने जान बचाकर भागने की कोशिश की होगी। उसकी लाश घर के बाहर खड़े खजूर के पेड़ के नीचे से मिली। उसकी सिर पटककर हत्या की गई। पेड़ पर खून के निशान लगे मिले। बच्चों के बयान दर्ज कर लिए हैं। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटा लिए हैं। बच्चे इस हत्याकांड के गवाह हैं। आरोपी की तलाश जारी है, उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

#KFY #KFYNEWS #KHABARFORYOU #WORLDNEWS 

नवीनतम  PODCAST सुनें, केवल The FM Yours पर 

Click for more trending Khabar 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->