:
Breaking News

1. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

2. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

3. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

4. ट्रम्प की टैरिफ धमकी: व्यापार वार्ता ठप होने के बीच भारत को 25% शुल्क का सामना करना पड़ सकता है |

5. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

6. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

7. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

48 घंटों में चक्रवात बिपारजॉय बरपाएगा कहर, आईएमडी ने जारी किया 13 जिलों में अलर्ट

top-news
Name:-DEEPIKA RANGA
Email:-DEEPDEV1329@GMAIL.COM
Instagram:-KHABAR_FOR_YOU



जयपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार दक्षिण-पश्चिमी मानसून गुरुवार को केरल पहुंच गया।  करते हुए कहा कि अगले तीन-चार दिन में इसके कर्नाटक तमिलनाडु पहुंचने के आसार हैं। गोवा और मुंबई में यह 17 जून तक दस्तक दे सकता है। दिल्ली में इसके जून के आखिर तक या जुलाई के पहले हफ्ते में पहुंचने की उम्मीद है। वहीं केरल के 25 दिन बाद मानसून राजस्थान में प्रवेश करता है। ऐसे में राजस्थान में मानसून 3 जुलाई तक प्रवेश कर सकता है।

आमतौर पर मानसून केरल के तट पर एक जून को पहुंच जाता है। इस बार अल नीनो और चक्रवाती तूफान के कारण सात दिन देर से पहुंचा है। मानसून पहुंचने की खबर से आम लोगों के साथ किसानों के चेहरे भी खिल उठे हैं। वे खरीफ सीजन के लिए बुआई की तैयारी शुरू करने वाले है। मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर. के. जेनामणि व डॉ. नरेश कुमार ने बताया कि इस बार मानसून झमाझम के साथ केरल पहुंचा। मानसून की देरी का बारिश पर कोई असर नहीं होगा। विभाग पहले ही मानसून सामान्य रहने का अनुमान जता चुका है। विज्ञानियों ने पहले बताया था कि चक्रवात 'विपारजॉय' मानसून की तीव्रता को प्रभावित कर रहा है, इसलिए केरल में इसकी शुरुआत हल्की होगी। केरल में दो दिन से मानसून पूर्व की झमाझम बारिश हो रही है। 13 जिलों में आज अंधड़ व बारिश का अलर्ट: मौसम केन्द्र जयपुर के अनुसार प्रदेश में दो दिन अधेड़ के साथ मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। केन्द्र ने शुक्रवार को जयपुर, अजमेर, नागौर, टोंक, सीकर, दौसा, भरतपुर, करौली, बूंदी, कोटा, बारां, धौलपुर, सवाईमाधोपुर जिले में बारिश, आकाशीय बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

test

test

-->