:
Breaking News

1. मेकअप एक्सपर्ट अलका पांडिया और रोटरी उप्राइज के साथ बीकानेर में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय! |

2. राखी मोदी और रोटरी उप्राइज बीकानेर के साथ हुनर की नई उड़ान! |

3. मालेगांव फैसला: प्रज्ञा ठाकुर से कोई सिद्ध संबंध नहीं, 17 साल की सुनवाई के बाद सभी सात आरोपी बरी |

4. Top 10 Government Schemes for Indian Women in 2025 | Empowerment & Financial Independence |

5. डॉ. रेशमा वर्मा और रोटरी उप्राइज बीकानेर के सहयोग से 3 दिवसीय महिला हुनर प्रशिक्षण शिविर: आत्मनिर्भरता की ओर एक सशक्त कदम |

6. महिलाओं के लिए निःशुल्क कौशल विकास: रोटरी उप्राइज बीकानेर और महिला हुनर प्रशिक्षण केंद्र का अनूठा प्रयास! |

7. महिलाओं के लिए सुनहरा मौका: निःशुल्क हुनर प्रशिक्षण शिविर रोटरी क्लब सादुल गंज बीकानेर में 3, 4 और 5 अगस्त, 2025 से। |

शेयर बाज़ारों में उछाल के बीच NIFTY रिकॉर्ड ऊंचाई पर, पहली बार 20,000 के पार

top-news
Name:-TEENA SONI
Email:-teenasoni659@gamil.com
Instagram:-@Khabar_for_you



भारतीय बाजार आज एक नई ऊंचाई पर पहुंच गए. NSE निफ्टी 50 ने पहली बार 20,000 का स्तर पार कर लिया. लगातार 7 सेशन से मजबूती के साथ बंद हो रहे निफ्टी ने आज 20,008.15 का नया ऑल टाइम हाई बनाया.

इसके पहले 20 जुलाई को भी एक मौका आया था जब निफ्टी 20,000 से महज 8 अंक दूर रह गया था, तब निफ्टी ने 19,991.85 का उच्चतम स्तर बनाया था.

1000 की दूरी 52 सेशन में पूरी

20,000 की इस नई ऊंचाई को छूने में निफ्टी को 52 ट्रेडिंग सेशन लगे. 28 जून, 2023 को निफ्टी ने 19,000 का स्तर छुआ था, तब से 1000 पॉइंट्स की इस दूरी को तय करने में निफ्टी को 52 ट्रेडिंग सेशन का वक्त लग गया.
इसी साल 2023 में ही निफ्टी ने 20 मार्च को 16,988.40 का लो भी बनाया था, उसके बाद से ये 3000 से भी ज्यादा अंक रिकवर हो चुका है.



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

-->